क्या फ्रेंच सीखना मुश्किल है?
यह आम तौर पर उस भाषा पर निर्भर करता है जिससे आप शुरुआत कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, फ्रेंच भाषा अंग्रेज़ी से बहुत अलग है।
सबसे स्पष्ट समस्या उच्चारण की है।
फ्रेंच भाषा के कुछ शब्द कई अन्य भाषाओं जैसे ही हैं, लेकिन यदि आप इसे पढ़ते नहीं हैं तो इन्हें पहचान करना मुश्किल हो सकता है।
फ़्रेंच का परिचय
फ्रेंच एक हिन्द-यूरोपीय भाषा है जिसका संबंध रोमांस परिवार से है।
यह अनुमान लगाया जाता है कि इस भाषा के लगभग 76 मिलियन मूल वक्ता हैं, 235 मिलियन निपुणता के साथ बोलने वाले वक्ता और अतिरिक्त 77-110 मिलियन लोग हैं जो इसे दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं, जो मुख्य रूप अफ्रीका में हैं।
पांच महाद्वीपों में फैले 29 देशों की आधिकारिक भाषा के रूप में, फ्रांस, कनाडा के कुछ हिस्सों, बेल्जियम, पश्चिमी स्विट्जरलैंड, मोनाको, लक्जमबर्ग के कुछ हिस्सों, संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी इटली में आओस्टा घाटी के स्वायत्त क्षेत्र और कुछ अन्य समुदायों में फ्रेंच पहली भाषा के रूप में बोली जाती है।
ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक ने 2011 में फ्रेंच को अंग्रेज़ी और मानक मंदारिन चीनी के बाद, व्यापार के लिए तीसरी सबसे उपयोगी भाषा के रूप में स्थान दिया।
क्या आप जानते हैं?
संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन और विश्व व्यापार संगठन सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठन फ्रेंच को अपनी प्राथमिक या दूसरी भाषा के रूप में उपयोग करते हैं।
Beelinguapp मुझे फ़्रेंच सीखने में कैसे मदद करेगा?
आपकी मूल भाषा और फ्रेंच दोनों ही में टेक्स्ट को प्रदर्शित करके, Beelinguapp का अप्रतिम तरीका आपको अच्छी तरह से फ्रेंच सीखने में मदद करता है। कराओके एनीमेशन वाली इस अद्भुत ऑडियोबुक सुविधा के साथ, जो आपको सीखते हुए टेक्स्ट का अनुसरण करने की अनुमति देती है, आप अपने सुनने और बोलने के कौशल में सुधर कर रहे होंगे और आपको महसूस तक नहीं होगा।